campaign-against-illicit-liquor-simdega-1624

सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 1624 किलो जावा महुआ नष्ट

Share
Link copied
campaign-against-illicit-liquor-simdega-1624
campaign-against-illicit-liquor-simdega-1624
Advertisment
Advertisment

सिमडेगा जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में 24 से 30 सितंबर 2026 तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 1624 किलोग्राम जावा महुआ और दो लीटर महुआ शराब नष्ट की गई। साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया।

RKDF
advertisement

यह अभियान संबंधित थाना और ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में चलाया गया। सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अवैध शराब की रोकथाम और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से अपने आसपास जागरूकता फैलाने और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री से जुड़ी किसी भी जानकारी को कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर देने का आग्रह किया है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।