campaign-against-illicit-liquor-simdega-178

सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 178 किलो जावा महुआ और 15 लीटर शराब नष्ट

Share
Link copied
campaign-against-illicit-liquor-simdega-178
campaign-against-illicit-liquor-simdega-178

सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 178 किलोग्राम जावा महुआ और 15 लीटर महुआ शराब नष्ट की गई। साथ ही अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना और ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाना है।

RKDF
advertisement

सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने तथा अवैध शराब बनाने या बेचने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।