Police intensify drive against illicit liquor in Simdega; 359 kg of *Java Mahua* and 35 liters of *Mahua* liquor destroyed.

सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, 359 किलो जावा महुआ और 35 लीटर महुआ शराब नष्ट

Police intensify drive against illicit liquor in Simdega; 359 kg of *Java Mahua* and 35 liters of *Mahua* liquor destroyed.
Police intensify drive against illicit liquor in Simdega; 359 kg of *Java Mahua* and 35 liters of *Mahua* liquor destroyed.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 30 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

Deoghar
Advertisement

अभियान के दौरान पुलिस ने 359 किलोग्राम जावा महुआ और 35 लीटर महुआ शराब को जब्त कर नष्ट किया। इसके अलावा अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया, ताकि दोबारा अवैध शराब का निर्माण न हो सके।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

सिमडेगा पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आगे भी नियमित रूप से छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के मोबाइल नंबर पर दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now