Brown sugar trade busted in Ranchi; two smugglers arrested.

रांची में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

Brown sugar trade busted in Ranchi; two smugglers arrested.
Brown sugar trade busted in Ranchi; two smugglers arrested.

रांची: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

Deoghar
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि नागाबाबा खटाल के समीप फ्लाईओवर के नीचे अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार वर्मा (35) और कृष्णा कुमार वर्मा (35) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान रंजीत कुमार वर्मा के पास से 3.9 ग्राम ब्राउन शुगर तथा एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि कृष्णा कुमार वर्मा के पास से 4.5 ग्राम ब्राउन शुगर और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया।नपूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ब्राउन शुगर हजारीबाग से लाकर रांची शहर के नागाबाबा खटाल (कोतवाली क्षेत्र) में बेचते थे।

RKDF
advertisement
Kashmir vastaralay
Advertisment

इस मामले में कोतवाली थाना कांड संख्या 165/26 दिनांक 06 अगस्त 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3.9 ग्राम ब्राउन शुगर, 4.5 ग्राम ब्राउन शुगर, एक रियलमी स्मार्टफोन और एक ओप्पो स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।