Babulal Marandi honoured with National Ambedkar Award

बाबूलाल मरांडी राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित, वंचितों को किया समर्पित

Babulal Marandi honoured with National Ambedkar Award

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आंध्रप्रदेश में आयोजित बहुजन साहित्य अकादमी के 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। सम्मेलन का आयोजन 15 मार्च 2026 को तिरुपति स्थित जीएसकेआर भवन, बैरागीपट्टेदा में किया गया था, जहां देशभर से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड खास तौर पर दलित, गरीब और वंचित समाज के उत्थान में योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है।

रांची में मजदूर दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बांसफोर ने मरांडी के आवास पर पहुंचकर उन्हें यह सम्मान औपचारिक रूप से सौंपा। अनिल बांसफोर, जो अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और बहुजन साहित्य अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि मरांडी के सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद बाबूलाल मरांडी ने इसे गरीबों, दलितों और वंचितों को समर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन हमेशा से जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने आगे भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराया।

Share via
Share via