Smuggler arrested in Chatra with 2.567 kg of illegal opium; motorcycle and mobile phone seized.

चतरा में 2.567 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

Smuggler arrested in Chatra with 2.567 kg of illegal opium; motorcycle and mobile phone seized.
Smuggler arrested in Chatra with 2.567 kg of illegal opium; motorcycle and mobile phone seized.

चतरा: चतरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.567 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरकोल होते हुए कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए गिद्धौर की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरकोल जाने वाले पक्की सड़क के मोड़ के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जांच में उसके पास से 2.567 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष मुंडा (28 वर्ष), पिता पाण्डु मुंडा, निवासी ग्राम खैरा, बड़कीटांड, थाना पत्थलगड्डा, जिला चतरा के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने 2.567 किलोग्राम अवैध अफीम, सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और यामाहा R15 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

इस मामले में पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या 44/2026 दिनांक 15 जून 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं (17, 18, 21, 25, 27, 28 एवं 29) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।