Jawans set an example of humanity through blood donation; camp organized at Police Lines, Simdega.

रक्तदान से जवानों ने दिखाई मानवता की मिसाल, पुलिस लाइन सिमडेगा में लगा शिविर

Jawans set an example of humanity through blood donation; camp organized at Police Lines, Simdega.
Jawans set an example of humanity through blood donation; camp organized at Police Lines, Simdega.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: “रक्तदान महादान” के संदेश को साकार करते हुए पुलिस लाइन सिमडेगा में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए पुलिस जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल आठ जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी योगदान दिया।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सदर अस्पताल सिमडेगा के ब्लड बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रक्त संग्रहण की पूरी प्रक्रिया ब्लड बैंक के कर्मी राजीव ठाकुर एवं डॉ. राजीव राजन की देखरेख में संपन्न हुई। रक्तदान करने वाले जवानों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए नया जीवन देने के समान है। उन्होंने लोगों से भी समय-समय पर रक्तदान करने और इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर पुलिस जवानों की सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। जवानों की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है।

रक्तदान शिविर ने एक बार फिर साबित किया कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और जरूरत की घड़ी में पुलिस समाज के साथ हर कदम पर खड़ी रहती है। जवानों के इस सराहनीय प्रयास से आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान और अधिक मजबूत हुआ है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।