Important review meeting in Ranchi regarding the Special Intensive Revision (SIR); instructions issued to ensure 100% completion of Enumeration Form work.

रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, Enumeration Form के शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Important review meeting in Ranchi regarding the Special Intensive Revision (SIR); instructions issued to ensure 100% completion of Enumeration Form work.
Important review meeting in Ranchi regarding the Special Intensive Revision (SIR); instructions issued to ensure 100% completion of Enumeration Form work.

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चरणों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्वाचन कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान विशेष रूप से Enumeration Form के शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी पात्र नागरिकों का 100 प्रतिशत पंजीकरण आवश्यक है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। साथ ही दावा एवं आपत्ति से संबंधित आवेदनों को अधिक से अधिक संख्या में प्राप्त करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी Enumeration Form को सुरक्षित अभिलेखीकरण एवं भविष्य उपयोग हेतु व्यवस्थित रूप से संरक्षित रखा जाए।

इसके अतिरिक्त विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग एवं Enumeration Form संग्रहण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस कार्य में परियोजना निदेशक, आईटीडीए को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में दस्तावेज संरक्षण, डेटा प्रबंधन एवं अभिलेखीकरण से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं और कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।