Hundreds of workers will participate in the public outrage march to be held in Dhanbad on June 22: AJSU

22 जून को धनबाद में आयोजित जनआक्रोश मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल : आजसू

Hundreds of workers will participate in the public outrage march to be held in Dhanbad on June 22: AJSU
Hundreds of workers will participate in the public outrage march to be held in Dhanbad on June 22: AJSU

शंभू कुमार सिंह  

सिमडेगा : आगामी 22 जून 2026 को धनबाद में आयोजित होने वाले आजसू पार्टी के 40वें स्थापना दिवस सह जनआक्रोश मार्च को लेकर सिमडेगा जिला इकाई में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर मंगलवार को ठाकुर टोली स्थित आजसू पार्टी जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धूपेंद्र पाण्डे ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सिमडेगा जिला आजसू पार्टी की जिला कमेटी, केंद्रीय कमेटी, विभिन्न आनुषांगिक इकाइयों, छात्र संघ तथा सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धनबाद पहुंचकर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

जिला अध्यक्ष धूपेंद्र पाण्डे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी संघर्ष और बलिदान की पृष्ठभूमि से निकली हुई संगठन है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आजसू पार्टी का ऐतिहासिक योगदान रहा है। वर्तमान समय में झारखंड को विकास की नई दिशा देने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 22 जून को होने वाले स्थापना दिवस सह जनआक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में धनबाद पहुंचें और पार्टी की ताकत का प्रदर्शन करें।

बैठक में जिला सचिव विकास बड़ाईक, जिला उपाध्यक्ष अनिल मेहर, जिला प्रवक्ता शिवनाथ डेहरी, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष नारायण बड़ाईक, सिमडेगा प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र साहू सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।