झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान शुरू, शाम तक आएंगे नतीजे

रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है। झारखंड विधानसभा परिसर के कमरा संख्या-142 में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। सभी विधायक निर्धारित प्रक्रिया के तहत बारी-बारी से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों के नेता मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। चुनाव से पहले दोनों गठबंधनों ने अपने-अपने विधायकों के साथ बैठकें कर रणनीति बनाई थी और मॉक पोल के जरिए मतदान प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया था।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।
राज्यसभा की इन दो सीटों के लिए मुकाबला रोचक माना जा रहा है। चुनाव परिणाम पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रदेश की जनता की भी नजर टिकी हुई है। मतदान शुरू होने के साथ ही राज्य की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।















