Jharkhand Rajya Sabha elections today: Voting for two seats; ruling and opposition parties pull out all the stops.

झारखंड राज्यसभा चुनाव आज: दो सीटों के लिए मतदान, सत्ता पक्ष और विपक्ष ने झोंकी पूरी ताकत

Share
Link copied
Jharkhand Rajya Sabha elections today: Voting for two seats; ruling and opposition parties pull out all the stops.
Jharkhand Rajya Sabha elections today: Voting for two seats; ruling and opposition parties pull out all the stops.

रांची: झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान से पहले राजधानी रांची में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष दोनों ने अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए रणनीतिक बैठकें कीं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी ‘इंडिया’ गठबंधन और विपक्षी एनडीए के बीच राजनीतिक मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मतदान से एक दिन पहले दोनों खेमों के विधायक अलग-अलग होटलों में ठहरे रहे और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। साथ ही विधायकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए मॉक पोल का भी आयोजन किया गया।

राज्यसभा चुनाव में इस बार तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी भी चुनावी दौड़ में हैं।

मतदान से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दावा किया कि एनडीए के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी खेमे के कुछ विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज और व्यापक राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए मतदान कर सकते हैं, जिससे चुनावी परिणाम रोचक हो सकते हैं।

वहीं, कांग्रेस और झामुमो नेताओं ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी 56 विधायक एकजुट हैं और गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। गठबंधन नेताओं ने विधायकों की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत का भरोसा जताया।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, विधानसभा में संख्या बल के आधार पर ‘इंडिया’ गठबंधन की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, लेकिन तीसरे उम्मीदवार के मैदान में होने से चुनाव को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की नजरें आज होने वाले मतदान और उसके बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।