Jharkhand Rajya Sabha Elections: Voting for two seats begins; results expected by evening.

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान शुरू, शाम तक आएंगे नतीजे

Share
Link copied
Jharkhand Rajya Sabha Elections: Voting for two seats begins; results expected by evening.
Jharkhand Rajya Sabha Elections: Voting for two seats begins; results expected by evening.

रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है। झारखंड विधानसभा परिसर के कमरा संख्या-142 में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। सभी विधायक निर्धारित प्रक्रिया के तहत बारी-बारी से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों के नेता मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। चुनाव से पहले दोनों गठबंधनों ने अपने-अपने विधायकों के साथ बैठकें कर रणनीति बनाई थी और मॉक पोल के जरिए मतदान प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया था।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

राज्यसभा की इन दो सीटों के लिए मुकाबला रोचक माना जा रहा है। चुनाव परिणाम पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रदेश की जनता की भी नजर टिकी हुई है। मतदान शुरू होने के साथ ही राज्य की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।