Rss office attack followup

रांची: निवारणपुर में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड की तलाश तेज

Rss office attack followup

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर बुधवार देर रात हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

साजिश और गिरफ्तारी का ब्यौरा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो लोहरदगा जिले के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी रांची का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये तीनों आरोपी स्थानीय स्तर पर साजिश को अंजाम देने वाले मोहरे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इस हमले के पीछे कोई बड़ा हैंडलर या मास्टरमाइंड हो सकता है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

रांची: आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में 2 के गिरफ्तारी की खबर, कार से पहुंचे थे हमलावर

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now