Body of RPF jawan found near Namkum railway station; head severed from torso.

नामकुम रेलवे स्टेशन के पास RPF जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग मिला

Share
Link copied
Body of RPF jawan found near Namkum railway station; head severed from torso.
Body of RPF jawan found near Namkum railway station; head severed from torso.

रांची: राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक किनारे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जवान का शव ड्यूटी की वर्दी में मिला है और उसका सिर धड़ से अलग पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, शव नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। जवान की पहचान आरपीएफ कर्मी के रूप में हुई है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक जवान की पोस्टिंग महज तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी। वह रेलवे सुरक्षा बल में कार्यरत थे और हाल ही में उनकी शादी भी हुई थी। जवान की अचानक हुई मौत से परिजनों और सहकर्मियों में शोक का माहौल है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।