Accused in POCSO case arrested in Simdega, sent to judicial custody.

सिमडेगा में पॉक्सो मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Share
Link copied
Accused in POCSO case arrested in Simdega, sent to judicial custody.
Accused in POCSO case arrested in Simdega, sent to judicial custody.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिमडेगा थाना कांड संख्या 84/2026, दिनांक 17 जून 2026 से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के आवेदन के आधार पर सिमडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ग्राम तामड़ा इंदटांड़ निवासी रंजन नायक ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान आरोपी रंजन नायक (पिता- रमेश नायक, निवासी ग्राम तामड़ा इंदटांड़, थाना तामड़ा, जिला सिमडेगा) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला बीएनएस की धारा 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।