Major success for Simdega Police: Another accused arrested in cannabis smuggling case.

सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता, गांजा तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Major success for Simdega Police: Another accused arrested in cannabis smuggling case.
Major success for Simdega Police: Another accused arrested in cannabis smuggling case.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या 18/2026 में दर्ज गांजा तस्करी मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 21 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा आ रही एक यात्री बस में एक व्यक्ति अपने बैग में गांजा लेकर तस्करी के उद्देश्य से यात्रा कर रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सिमडेगा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कुलनसाटे चेक पोस्ट के पास बस की जांच की, जहां एक यात्री के बैग से 7.862 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र निवासी लव पाण्डेय (40 वर्ष) के रूप में हुई थी। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि गांजा ओडिशा के कंधमाल जिले के फुलबानी से खरीदा गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। अनुसंधान के दौरान गांजा सप्लायर की पहचान ओडिशा के कंधमाल जिला अंतर्गत फुलबानी थाना क्षेत्र के विकलपाड़ा निवासी अर्विनी से कुमार दिगाल उर्फ रिकु उर्फ रिंकू के रूप में हुई। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बांसजोर ओपी प्रभारी विरेंद्र मुर्मू, पुलिस पदाधिकारी चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, सशस्त्र बल के जवानों एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now