गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: बांसजोर ओपी क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपी को सिमडेगा पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि बांसजोर ओपी कांड संख्या 42/2025 के तहत दर्ज मामले में 29 मई 2025 को खम्मन टांड़ इंटर स्टेट चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान रहमानिया यात्री बस से यात्रा कर रहे किरण साहू के पास से चार पैकेट गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान फरार चल रहे नामजद अभियुक्त संतोष नायक की तलाश लगातार जारी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ओडिशा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिमडेगा लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
















