Chatra Police's major crackdown on brown sugar smuggling; three accused arrested.

ब्राउन शुगर तस्करी पर चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Chatra Police's major crackdown on brown sugar smuggling; three accused arrested.
Chatra Police’s major crackdown on brown sugar smuggling; three accused arrested.

चतरा: चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र से तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, एक आईफोन-13 मोबाइल और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि पेसरा-गिद्धौर मुख्य सड़क से तीन युवक अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए चौपारण की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने पीराटांड़ के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

RKDF
Adv

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार (19 वर्ष), रोशन कुमार (22 वर्ष), दोनों निवासी ताजपुर (चौपारण, हजारीबाग) तथा सुमित कुमार (20 वर्ष), निवासी मसौढ़ा (मोहनपुर, गया, बिहार) के रूप में हुई है।

इस मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या 80/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच और छापेमारी जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।