Children showcased their talent at the Seva Bharati annual function and were honored for their outstanding performances.

सेवा भारती के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हुए सम्मानित

Children showcased their talent at the Seva Bharati annual function and were honored for their outstanding performances.
Children showcased their talent at the Seva Bharati annual function and were honored for their outstanding performances.

रांची: सेवा भारती रांची महानगर भाग-4 के बाल संस्कार केंद्र का वार्षिक उत्सव दो चरणों में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, संगीत, योग और चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्सव के पहले चरण में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विशेष रूप से आमंत्रित जादूगर ने अपने हैरतअंगेज करतबों से बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर पद्मश्री महावीर नायक, वीरेंद्र शर्मा, उमेश प्रसाद, पारस सोनी और अखिलेश मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

दूसरे चरण में रांची की महापौर रोशनी खलखो मुख्य अतिथि तथा हटिया विधायक एवं भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेवा भारती के ट्रस्टी गुरु शरण प्रसाद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

RKDF
Adv

महापौर रोशनी खलखो ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें देश का उज्ज्वल भविष्य बताया और कहा कि सेवा भारती बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। वहीं विधायक नवीन जायसवाल ने बच्चों को पारिवारिक संस्कारों, अनुशासन और शिक्षा का महत्व बताते हुए खेलकूद के साथ पढ़ाई पर भी बराबर ध्यान देने की सलाह दी।

कार्यक्रम के समापन पर वर्षभर और वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर बच्चों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा, नगर अध्यक्ष चंद्रकांत राय पत्र, भाग-4 अध्यक्ष उमा शंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव और सचिव विनय लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में रामाकांत दुबे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, कार्यकर्ताओं और बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now