Accused absconding in minor girl's kidnapping case arrested; sent to judicial custody.

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Accused absconding in minor girl's kidnapping case arrested; sent to judicial custody.
Accused absconding in minor girl’s kidnapping case arrested; sent to judicial custody.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दीपक पैंकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने बांसजोर ओपी में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को दीपक पैंकरा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या-40/2026 दिनांक 10 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

RKDF
Adv

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने जांच के दौरान अपहृत नाबालिग को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था।

शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमडेगा एवं जलडेगा अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बांसजोर ओपी क्षेत्र स्थित रामजड़ी सेवा आश्रम के समीप छापेमारी कर आरोपी दीपक पैंकरा (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत पतईबहाल, भेलवा गांव का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now