नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गोरखपुर से गिरफ्तार, किशोरी बरामद

सिमडेगा: नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरखपुर निवासी अधन वारिस उर्फ अयान अंसारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को सदर थाना क्षेत्र निवासी मंजूर अंसारी ने अपनी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर सिमडेगा थाना कांड संख्या 124/2026, दिनांक 22 सितंबर 2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की सहायता से जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस को आरोपी और नाबालिग के गोरखपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही प्राथमिकी अभियुक्त अधन वारिस उर्फ अयान अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मिर्जापुर मोहल्ला, साहबगंज, थाना राजघाट, जिला गोरखपुर का निवासी है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बीरू भेडीकुदर में बोलेरो-ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
सिमडेगा: रांची-सिमडेगा मुख्य सड़क पर सिमडेगा के बीरू भेडीकुदर के पास रविवार सुबह करीब 6 बजे बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण…

रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा साहिबगंज के तीनपहाड़ से बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
रांची: रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर की सुबह अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को रांची पुलिस ने…
















