Southern Chotanagpur Police Duty Meet-2026 concludes; outstanding police personnel honored.

दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का समापन, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Southern Chotanagpur Police Duty Meet-2026 concludes; outstanding police personnel honored.
Southern Chotanagpur Police Duty Meet-2026 concludes; outstanding police personnel honored.

रांची : दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट-2026 के सफल समापन के बाद शुक्रवार को नवीन पुलिस केंद्र, रांची में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, मनोज कौशिक ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस बल की व्यावसायिक दक्षता, तकनीकी ज्ञान, अनुसंधान क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।

RKDF
Adv

दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का आयोजन 21 से 23 जुलाई तक किया गया। इसमें फोरेंसिक साइंस, मेडिको लीगल (ओरल), लिफ्टिंग, पैकिंग एंड फॉरवर्डिंग ऑफ एग्जीबिट्स, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, फिंगर प्रिंट, फोटोग्राफी, पुलिस पोर्ट्रेट, कंप्यूटर अवेयरनेस और डॉग स्क्वाड टेस्ट समेत विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के इंडिविजुअल इवेंट में रांची जिला ने पहला और खूंटी जिला ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, टीम इवेंट में रांची जिला प्रथम तथा गुमला जिला द्वितीय स्थान पर रहा।

समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now