युवती से शारीरिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

शंभू कुमार सिंह
सिमडेगा: युवती को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर सिमडेगा थाना में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने युवती को अपने झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों में पुलिस संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

















