अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 20 और 21 जून को सुबह खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल

रांची: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय 20 जून (तृतीय शनिवार) और 21 जून (रविवार) को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान विद्यालयों में योग दिवस से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विद्यालयों में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। योग कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 21 जून को आयोजित योग संबंधी गतिविधियों के आंकड़े, फोटोग्राफ एवं अन्य विवरण सभी जिलों द्वारा निर्धारित गूगल शीट में अपलोड किए जाएंगे, ताकि राज्य स्तर पर समेकित रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को समय पर भेजी जा सके।
विशेष बात यह है कि इन दोनों दिनों विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) का संचालन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सूचना सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों, उपायुक्तों तथा झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को भी भेजी गई है।















