All government schools will open in the morning on June 20 and 21 for International Yoga Day.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 20 और 21 जून को सुबह खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल

Share
Link copied
All government schools will open in the morning on June 20 and 21 for International Yoga Day.
All government schools will open in the morning on June 20 and 21 for International Yoga Day.

रांची: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय 20 जून (तृतीय शनिवार) और 21 जून (रविवार) को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान विद्यालयों में योग दिवस से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विद्यालयों में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। योग कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 21 जून को आयोजित योग संबंधी गतिविधियों के आंकड़े, फोटोग्राफ एवं अन्य विवरण सभी जिलों द्वारा निर्धारित गूगल शीट में अपलोड किए जाएंगे, ताकि राज्य स्तर पर समेकित रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को समय पर भेजी जा सके।

विशेष बात यह है कि इन दोनों दिनों विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) का संचालन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सूचना सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों, उपायुक्तों तथा झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को भी भेजी गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।