20201203 194435

पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता ने डुमरी जलापूर्ति प्लांट का किया औचक निरीक्षण.

गिरिडीह, दिनेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : गुरुवार को गिरिडीह पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल ने डुमरी वाटर सप्लाई प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जलापूर्ति संचालन समिति के अध्यक्ष सह डुमरी मुखिया ने कार्यपालक अभियंता को पानी सप्लाई से संबंधित अन्य समस्याओं से रूबरू कराते हुए बताया कि जमुनिया नदी से आने वाले रो वाटर पाइप लाइन गेल इंडिया द्वारा तथा बेरमो रोड स्थित नेशनल हाईवे में हो रहे पुल निर्माण के कारण वाटर सप्लाय पाइप सड़क निर्माण कम्पनी दिलीप बिल्डकॉन द्वारा तोड़ दिया गया है जिसके कारण वाटर सप्लाय में समस्या आ रही है। बताया कि दोनों स्थानों में पाइप मरम्मती के पश्चात ही डुमरी में पानी सप्लाई करना संभव हो पाएगा ।

वही कार्यपालक अभियंता ने गेल इंडिया के अधिकारियों एवं एन एच 2 सड़क निर्माण  कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारियों से अविलंब पाइप की मरम्मती करवाने का निर्देश दिया है। वही उन्होंने डुमरी जलापूर्ति संचालन समिति के सदस्यों को निर्देश दिया है कि अन्य कोई और समस्या हो तो लिखित रूप से विभाग को समर्पित करें ताकि समस्या का निराकरण जल्द से जल्द किया जा सके ।

इस दौरान जल सहिया किरण रजक ने पहाड़ी स्थित फिल्टर पानी टंकी  जहां से पानी सप्लाई किया जाता है उसकी मरम्मती  तथा उसकी क्षमता बढ़ाने हेतु नया फिल्टर टँकी निर्माण का आग्रह किया। वही प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पानी की किल्लत की शिकायत पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकिरा मिलते हुए समस्या से रूबरू हुए तथा कोनार नहर आवासीय परिसर का भौतिक निरीक्षण करते हुए जल्द ही डीप बोरिंग  कर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पानी मुहैया करवाने का आश्वासन दिया ।

मौके पर गिरिडीह  सह डुमरी के प्रभारी कनीय अभियंता जयेंद्र भगत ,बगोदर के कनीय अभियंता मोहन झा ,सोशल मोबिलाइजर बसंती देवी , जामतारा के मुखिया प्रतिनिधि खेमलाल महतो, जामतारा के पंचायत समिति प्रतिनिधि डोमन मिस्त्री, डुमरी के पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।।

Share via
Share via