लूट में शामिल दो अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार.

लूट में शामिल दो अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार.

गिरीडीह, दिनेश.

गिरिडीह : छोटकी खरगडीहा के थोक कारोबारी मुकेश सिंह उर्फ बच्चू सिंह के घर डकैतीकांड के साथ पुलिस गश्ती दल पर हमले के दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में बेंगाबाद पुलिस सफल रही। इन अपराधियों के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। हालांकि इन अपराधियों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। गिरफ्तार अपराधियों में गिरिडीह के जमुआ के लताकी गांव निवासी रंधीर कुमार और बसमता गांव निवासी जर्नादन उर्फ चन्द्रदेव हाजरा शामिल है। हालांकि कुछ और अपराधियों के फरार होने का बात कहा जा रहा है।

बुधवार को मिले सफलता के दुसरे दिन गुरुवार की शाम पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेणु, एसडीपीओ अनिल सिंह और बेंगाबाद के पूर्व थाना प्रभारी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि धनतेरस की देर रात बच्चू सिंह के घर जर्नादन उर्फ चन्द्रदेव हाजरा और रंधीर कुमार अपने गिरोह के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैती की योजना इनके फरार साथियों ने तैयार किया था। और बच्चू सिंह के घर की रैकी रंधीर कुमार ने किया था। डकैती के लिए धनतेरस की रात इनके फरार साथियों ने तय किया था। पुलिस अधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान यह भी बताया कि चन्द्रदेव और रंधीर कुमार ने ही चार माह पहले छोटकी खरगडीहा एसबीआई के ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक जयप्रकाश वर्मा से हथियार का भय दिखाकर एक लाख 80 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसी घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित किया गया। जिसमें इन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में ही दोनों अपराधियों ने बच्चू सिंह के घर डकैती और ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट की घटना को कबूला।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow