सड़क लूट और डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने दबोचा, दो फरार

सड़क लूट और डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने दबोचा, दो फरार

गिरिडीह : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने सड़क लूट और डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को हथियार के साथ दबोचने में सफलता। वहीं दो अपराधी अब भी फरार है। देवघर के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के बनसुमी गांव निवासी मो. आजाद अंसारी उर्फ नुनवा को बेंगाबाद पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। नुनवा के निशानदेही पर पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी किया। लेकिन नुनवा गिरोह के दोनों साथी अब भी फरार है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस ने नुनवा के पास से गोली लोडेड पिस्तौल के साथ तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाल फोन भी बरामद किया। बरामद दोनों मोबाइल लूटा हुआ बताया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेणु, एसडीपीओ अनिल सिंह और बेंगाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि आजाद अंसारी के खिलाफ मरगोमुंडा थाना में जहां एक केस दर्ज है। वहीं बेंगाबाद में आम्र्स एक्ट के दो केस दर्ज है।

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आजाद अंसारी उर्फ नुनवा ने अपने गिरोह के दो और अपराधियों के साथ बीतें 15 जून को बेंगाबाद के जरुआडीह गांव के समीप डिलीवरी ब्याॅय से पिस्तौल के बल पर पांच हजार नगद समेत एक मोबाइल लूटा था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद नुनवा अपने दोनों साथियों के साथ देवघर फरार हो गया था। घटना के बाद डिलीवर ब्याॅय से पूछताछ और उसके बताएं गए स्कैच के अनुसार तीनों अपराधियों का तस्वीर बनाया गया। जिसमें नुनवा व उसके दोनों साथियों का पहचान हुआ। इसके बाद तीनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी हुई। जिसमंे नुनवा को उसके मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के बनसुमी गांव स्थित घर से दबोचा गया।

गिरिडीह, दिनेश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now