सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरिडीहः गिरिडीह के ताराटांड और जिले के गांडेय से सटे देवघर के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में तीन युवाओं की मौत हो गई। दिनों दिन बढ़ते बाईक राईडिंग के कारण जिले में सड़क हादसे में तेजी आई है। शनिवार को हुए दोनों सड़क हादसे में दो गिरिडीह के ही युवक थे। जबकि तीसरा मरगोमुंडा थाना के चाौबेटोल इलाके का रहने वाला सरयू राय था। दोनों घटनाएं शाम पांच बजे के करीब हुआ।

पहली घटना ताराटांड थाना क्षेत्र के इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार शहर के सिहोडीह निवासी 32 वर्षीय नरेश राम अपने बाईक से धनबाद से गिरिडीह लौट रहा था। इसी रुट में एक स्कूटी पर दो और युवक भी गुजर रहे थे। स्कूटी को ओवरटेक करने के क्रम में बाईक सवार युवक नरेश राम गिरिडीह से धनबाद जा रहे हाईवा के टायर के नीचे आ गया। इसे घटनास्थल में ही नरेश राम की मौत हो गई। घटना के बाद तुंरत बाद ताराटांड थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। और मृतक नरेश राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं दुसरी घटना गांडेय से सटे मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के डुमरिया इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार चाौबेटोला गांव निवासी सरयू राय और गांडेय के बुधुडीह गांव निवासी भूदेव साव दोनों ही एक बाईक से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा में तेज गति से आ रहे एक बाईक से भूदेव और सरयू के बाईक का टक्कर हो गया। इसमें भूदेव और सरयू की मौके पर मौत होने की बात सामने आ रही है। जानकारी मिलने के बाद गांडेय और देवघर के मरगोमुंडा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। और शवों की पहचान करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दिया। इस दौरान दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरगोमंुडा थाना पुलिस साथ ले गई। फिलहाल यह स्पस्ट नहीं हो पाया है कि जिस बाईक से भूदेव के बाईक का टक्कर हुआ। वह कहां का था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow