Grand Yoga Event Organized at Jharkhand Jaguar on International Yoga Day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झारखण्ड जगुवार में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

Grand Yoga Event Organized at Jharkhand Jaguar on International Yoga Day
Grand Yoga Event Organized at Jharkhand Jaguar on International Yoga Day

रांची : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखण्ड जगुवार द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का संदेश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। योग को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा सहित अनेक जीवनशैली संबंधी रोगों के नियंत्रण में भी अत्यंत उपयोगी बताया गया।

इस अवसर पर यह भी कहा गया कि झारखण्ड जगुवार में कार्यरत कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा है। संस्थान में समय-समय पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे कर्मियों की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं मानसिक संतुलन में वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। सभी उपस्थित कर्मियों को नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

अंत में आयोजकों ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक समग्र जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर अनूप बिरथरे, इन्द्रजीत महथा सहित झारखण्ड जगुवार के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now