Former Chief Minister Champai Soren admitted to hospital; Raghubar Das inquires about his condition.

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अस्पताल में भर्ती, रघुवर दास ने जाना हालचाल

Former Chief Minister Champai Soren admitted to hospital; Raghubar Das inquires about his condition.
Former Chief Minister Champai Soren admitted to hospital; Raghubar Das inquires about his condition.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण मंगलवार देर रात परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चिकित्सकों की टीम चंपाई सोरेन की लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और आवश्यक चिकित्सा जांच एवं उपचार जारी है। चंपाई सोरेन का हालचाल जानने के लिए रघुवर दास भी टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों और परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

चंपाई सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now