Jamshedpur: Unidentified body found in Dhatkidih pond.

जमशेदपुर: धतकीडीह तालाब में मिलाअज्ञात शव , पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: Unidentified body found in Dhatkidih pond.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी/  जमशेदपुर

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह तालाब में शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सुबह तालाब में तैरता मिला शव

​मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जब स्थानीय लोग तालाब के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने शव को पानी में तैरते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

​घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

​बिष्टुपुर पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

​फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या यह हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

​Also Read :

आदिवासी संस्कृत में भी भगवान राम का जिक्र, कई जनजातियों का मौखिक रामायणी भी है : IRS निशा उरांव

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल दाउली बरामद

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now