गो-तस्कर गिरफ्तार, 14 आपराधिक मामलों का आरोपी निकला

गो-तस्कर गिरफ्तार, 14 आपराधिक मामलों का आरोपी निकला

Share
Link copied

गो-तस्कर गिरफ्तार, 14 आपराधिक मामलों का आरोपी निकला

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने गो-तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में लंबे समय से संलिप्त एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 25/2025 में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संजय समीर सिंधिया, निवासी करंगागुड़ी (थाना केरसई) एवं वर्तमान निवासी सामटोली (थाना सिमडेगा) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 तथा झारखंड गोवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम, 2005 के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शनिवार को मुख्यालय डीएसपी रण विजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी एक कुख्यात एवं आदतन अपराधी है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और रिहाई के बाद फिर से गो-तस्करी के नेटवर्क से सक्रिय हो गया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन माध्यम से गो-तस्करी के लिए वाहनों की व्यवस्था करता था और प्रत्येक वाहन पर 5,000 से 9,000 रुपये तक कमीशन लेता था। गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी विवेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ सिमडेगा, केरसई, कोलेबिरा, चैनपुर (गुमला) और टीओपी टांगर थाना सहित विभिन्न थानों में वर्ष 2002 से 2026 के बीच गो-तस्करी, पशु क्रूरता, सार्वजनिक जुआ समेत विभिन्न धाराओं में कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।