Accused arrested for elderly man's murder over land dispute; *dauli* used in the crime recovered.

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल दाउली बरामद

Share
Link copied
Accused arrested for elderly man's murder over land dispute; *dauli* used in the crime recovered.
Accused arrested for elderly man’s murder over land dispute; *dauli* used in the crime recovered.

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 24 जून को सूचना मिली थी कि बारेडीह गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। जांच में पता चला कि मृतक गोविंद महतो (70) का अपने परिजनों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बताया गया कि 24 जून की दोपहर गोविंद महतो खेत में बीज बोने के बाद एक पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी कुईला महतो (50) ने पीछे से आकर लोहे की दाउली से उनके गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पुत्र रामायण महतो की शिकायत पर 26 जून को तमाड़ थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।