The National Pulse Polio Campaign will be held in Ranchi from June 28 to 30; more than 5 lakh children will be administered the drops.

रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

The National Pulse Polio Campaign will be held in Ranchi from June 28 to 30; more than 5 lakh children will be administered the drops.
The National Pulse Polio Campaign will be held in Ranchi from June 28 to 30; more than 5 lakh children will be administered the drops.

रांची: रांची जिले में 28 जून से 30 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 5,05,524 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 3,893 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 7,786 टीम सदस्यों और 571 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, ताकि जिले के सभी पात्र बच्चों तक पोलियो की दवा पहुंचाई जा सके। सिविल सर्जन ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर लेकर जाएं और उन्हें पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

प्रेस वार्ता के बाद डॉ. प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो प्रचार रथ को रवाना किया। यह प्रचार रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर डीआरसीएचओ डॉ. असीम कुमार मांझी, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रीति चौधरी, क्षेत्रीय समन्वयक श्वेता वर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now