कपड़े मिल में काम कराने लेकर जा रही 58 बच्चियों समेत बस जप्त मामला दर्ज.

Share
Link copied

Team Drishti.

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा के रास्ते तमिलनाडु के कोयंबटूर 58 बच्चियों को लेकर जा रही बस (TN39AP 7997) को सिमडेगा पुलिस जप्त करते हुए मामला दर्ज कर सुशील शर्मा चालक को जेल भेजा। बस को पकड़ कर एचटीयू थाने लाया गया। यहाँ सभी 58 बच्चियों को सुरक्षित रखा गया है।

डीएसपी मुख्यालय सहदेव साव ने बताया कि एपीआर मिल लिमिटेड तमिलनाडु के कोयंबटूर कंपनी में इन बच्चियों को कपड़े सिलाई के लिए ले जाया जा रहा था। बस में कंपनी की तथाकथित एचआर सुशील शर्मा इन सभी बच्चियों को लेकर जा रहे थे। इनमें से कुछ बच्चियाँ सिमडेगा रांची और चाईबासा की हैं। उन्होंने बताया कि इनमे कुछ बच्चियाँ नाबालिग भी हैं।

एचटीयू थाना में पुलिस सहित बाल संरक्षण की चेयरमैन और श्रम अधीक्षक के द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है। डीएसपी सहदेव ने कहा कि बच्चियों को लेकर जा रहे सुशीला शर्मा ने बताया है कि उनकी कंपनी में बीस हजार लड़कियां झारखंड और ओड़िसा से कार्य कर रही हैं। वे इन बच्चियों को सिलाई सिखा कर कपड़े बनाने के कार्य में लगाएगे। इस संदर्भ मामला दर्ज कर सुशील शर्मा व चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एपीआर कंपनी की हकीकत और अन्य पहलुओं पर गहनता से छानबीन जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow