Patna Metro network expanded; service launched up to Malahi Pakdi; inaugurated by Deputy Chief Minister Samrat Choudhary.

पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, मलाही पकड़ी तक शुरू हुई सेवा; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

Share
Link copied
Patna Metro network expanded; service launched up to Malahi Pakdi; inaugurated by Deputy Chief Minister Samrat Choudhary.
Patna Metro network expanded; service launched up to Malahi Pakdi; inaugurated by Deputy Chief Minister Samrat Choudhary.

पटना: राजधानी पटना में मेट्रो सेवा का विस्तार गुरुवार से एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी तक विस्तारित प्रायोरिटी कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पाटलिपुत्र आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का नियमित परिचालन शुरू हो गया, जिससे शहर के पूर्वी हिस्से के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उद्घाटन के अवसर पर पहले दिन यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने मेट्रो का सफर किया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में नई सेवा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने आधुनिक, तेज और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था की सराहना की।

करीब 6.2 किलोमीटर लंबे इस प्रायोरिटी कॉरिडोर में आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी स्टेशन शामिल हैं। इस विस्तार के बाद इन इलाकों के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान और समयबद्ध हो जाएगा।

मेट्रो प्रशासन के अनुसार, इस रूट पर अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि कम दूरी की यात्रा के लिए 15 रुपये का टिकट देना होगा। नियमित परिचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगा।

पटना मेट्रो के इस विस्तार को राजधानी में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में अन्य कॉरिडोर शुरू होने के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।