Jamshedpur youth murder case: Police are engaging in a cover-up; Neeraj Singh is being framed — BJP

जमशेदपुर युवक हत्याकांड: पुलिस लीपापोती कर रही, नीरज सिंह को फंसाया जा रहा है — भाजपा

Share
Link copied
Jamshedpur youth murder case: Police are engaging in a cover-up; Neeraj Singh is being framed — BJP
Jamshedpur youth murder case: Police are engaging in a cover-up; Neeraj Singh is being framed — BJP

रांची: जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में युवक की हत्या के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पुलिस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करने के बजाय लीपापोती करने और मनगढ़ंत कहानी गढ़ने का प्रयास कर रही है।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि बार संचालक नीरज सिंह को भी इस मामले में बेवजह फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल वास्तविक आरोपियों के साथ-साथ घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीरज सिंह नियमों के तहत बार का संचालन कर रहे हैं और घटना के समय वे बार में मौजूद भी नहीं थे। इसके बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनके वाहनों को जब्त कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस नीरज सिंह की पत्नी और बेटी को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।

भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि जांच में नीरज सिंह की संलिप्तता नहीं पाई जाती है तो उन्हें तत्काल आरोपों से मुक्त किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस मामले को गंभीरता से उठाती रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।