BJP State President Aditya Sahu met National President Nitin Navin; discussions were held on organizational expansion.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

Share
Link copied
BJP State President Aditya Sahu met National President Nitin Navin; discussions were held on organizational expansion.
BJP State President Aditya Sahu met National President Nitin Navin; discussions were held on organizational expansion.

रांची/नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड से जुड़े विभिन्न सांगठनिक मुद्दों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुलाकात के बाद बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, उसके विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

आदित्य साहू के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान भी किया।

भाजपा की ओर से इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में झारखंड में पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा सकते हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।