राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

रांची/नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड से जुड़े विभिन्न सांगठनिक मुद्दों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुलाकात के बाद बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, उसके विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
आदित्य साहू के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान भी किया।
भाजपा की ओर से इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में झारखंड में पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा सकते हैं।















