Major late-night crackdown by police and administration in Ranchi; raids conducted at eight bars; minors found, and strict action taken against those drinking in public.

रांची में देर रात पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8 बार में छापेमारी; नाबालिग मिले, खुले में शराब पीने वालों पर भी सख्ती

Share
Link copied
Major late-night crackdown by police and administration in Ranchi; raids conducted at eight bars; minors found, and strict action taken against those drinking in public.
Major late-night crackdown by police and administration in Ranchi; raids conducted at eight bars; minors found, and strict action taken against those drinking in public.

रांची: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर के बार, पब और शराब दुकानों के बाहर व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान आठ बारों में छापेमारी की गई, जहां कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभियान के दौरान एक बार में नाबालिगों की मौजूदगी भी सामने आई। पुलिस के अनुसार ड्रामा बार से तीन नाबालिग मिले, जिसके बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं मून टाउन बार में न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करते हुए निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। इस मामले में भी कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम ने केवल बार और पब तक ही अभियान सीमित नहीं रखा, बल्कि शराब दुकानों के बाहर भी सघन जांच की। खुले में शराब पीते मिले लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देखते ही कई लोग मौके से भागने का प्रयास करते नजर आए।

यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी समेत पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ पहुंचकर नियमों के पालन की जांच की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बार और पब में अवैध गतिविधियों, नाबालिगों के प्रवेश, ध्वनि प्रदूषण और अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे संयुक्त अभियान जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।