RJD celebrated its 30th foundation day; Kailash Yadav said—Lalu Prasad is not just a leader, but an ideology.

RJD ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, कैलाश यादव बोले- लालू प्रसाद सिर्फ नेता नहीं, एक विचारधारा हैं

RJD celebrated its 30th foundation day; Kailash Yadav said—Lalu Prasad is not just a leader, but an ideology.
RJD celebrated its 30th foundation day; Kailash Yadav said—Lalu Prasad is not just a leader, but an ideology.

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शनिवार को रांची में अपना 30वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद संस्थापक और सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव केवल एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों की आवाज की विचारधारा हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया।

अपने संबोधन में कैलाश यादव ने लालू प्रसाद यादव के जीवन से जुड़ा एक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब लालू यादव पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने और यह जानकारी अपनी मां मरगछिया देवी को दी, तब उनकी मां ने कहा था कि पहले ऐसी व्यवस्था करो जिससे घर का चूल्हा जले और लोगों को दो वक्त की रोटी मिल सके। कैलाश यादव ने कहा कि इसी संघर्षशील सोच और जमीन से जुड़े संस्कारों ने लालू यादव को दलितों, शोषितों और वंचितों का नेता बनाया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के 30वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि राज्य और देश में भ्रष्टाचार तथा शोषण के खिलाफ संघर्ष को और मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान अर्जुन यादव ने वरिष्ठ नेताओं और अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार, विजय यादव, सुनील कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, सतीश प्रसाद, रूप लाल प्रसाद, श्याम सुंदर यादव, गोपाल कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, जितेंद्र तिवारी, राजकुमार सिंह, मनोज यादव, हरे राम महतो, भरत पोद्दार, गोरेलाल यादव, पप्पू कुमार, संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, सुनील टोप्पो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now