रांची: जमीन कारोबारी को प्रिंस खान के नाम पर धमकी, एक करोड़ की रंगदारी का अल्टीमेटम

रांची। राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बार बरियातू थाना क्षेत्र के रानी बगान निवासी एक जमीन कारोबारी विजेंद्र सिंह को निशाना बनाया गया है। उनसे व्हाट्सएप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

बरुईपुर रेप केस का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान हथियार छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर रेप मामले के मुख्य आरोपी प्रबाश मंडल की बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के…
पिठोरिया घाटी में ईंट लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार; खलासी घायल
रांची: रांची के पिठोरिया घाटी में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ईंट लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित…

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए 7304 पदों पर होगी नियुक्ति, जेएसएससी को भेजी गई अधियाचना
रांची: झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कार्यरत पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार…

जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 3 और आरोपी गिरफ्तार; हथियार और वाहन बरामद
नीरज तिवारी / जमशेदपुर जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित चर्चित डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में…
पीड़ित विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को प्रिंस खान बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी कि यदि समय रहते पैसे नहीं मिले, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
अभी कारोबारी बरियातू थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में ही थे कि उन्हें दोबारा व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने फिर से खुद को वही अपराधी बताते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया।
कारोबारी ने पुलिस को बताया कि धमकी देने वाले के पास उनके परिवार, उनकी गाड़ी और उनकी गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। इससे स्पष्ट है कि अपराधियों ने पीड़ित की पूरी ‘रेकी’ (Reiki) की है। इस घटना के बाद से कारोबारी और उनका परिवार गहरे सदमे और दहशत में है।

बरियातू थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अब व्हाट्सएप कॉल, मैसेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अपराधियों तक पहुँचा जा सके।
राजधानी में पिछले एक महीने के भीतर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर के कई नामचीन कारोबारियों को इसी तरह निशाना बनाया जा चुका है:
उदय शंकर (कारोबारी): 5 करोड़ रुपये की रंगदारी।
सुमन पाल (सर्राफा कारोबारी): 5 करोड़ रुपये की मांग।
उमाशंकर सिंह (कॉस्मेटिक कारोबारी): 5 करोड़ रुपये की रंगदारी।
इसके अलावा जलजोगा रेस्टोरेंट और जय हिंद फार्मा के संचालकों को भी लाखों की रंगदारी के लिए धमकाया जा चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने रांची के व्यापारी वर्ग में डर पैदा कर दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इन गिरोहों पर नकेल कसने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

















