Prime accused in the Baruipur rape case killed in a police encounter; he was attempting to escape after snatching a weapon during the crime scene reconstruction.

बरुईपुर रेप केस का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान हथियार छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश

Share
Link copied

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर रेप मामले के मुख्य आरोपी प्रबाश मंडल की बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात घटना स्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर एक राउंड फायरिंग कर मौके से फरार होने का प्रयास किया।

बरुईपुर रेप केस का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान हथियार छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश

पुलिस ने बताया कि आरोपी की फायरिंग के बाद आत्मरक्षा और उसे रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान चली गोली से प्रबाश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी को तत्काल बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि और घटनास्थल की परिस्थितियों को समझने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया जा रहा था। इसी दौरान यह घटनाक्रम हुआ। पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ की पूरी घटना की नियमानुसार जांच कराई जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।