DD Bar murder case: Major police action; three more accused arrested, and the weapon used in the murder recovered.

डीडी बार हत्याकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

Share
Link copied
DD Bar murder case: Major police action; three more accused arrested, and the weapon used in the murder recovered.
DD Bar murder case: Major police action; three more accused arrested, and the weapon used in the murder recovered.

जमशेदपुर: शहर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में बिष्टुपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए कई घातक हथियार, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत 27 जून की रात डीडी बार में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा तथा उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के उद्भेदन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।

डीडी बार हत्याकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए पुलिस पहले ही पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब ताजा कार्रवाई में डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद, लखिन्द्र लोहार और जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया कि जगदीश मंडल ने मुख्य आरोपियों को घटना के बाद फरार होने में मदद की। उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को छिपाने के साथ ही वाहन उपलब्ध कराने में भी भूमिका निभाई।

गिरफ्तार आरोपियों और विधि-विरुद्ध बालक की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोहे का चापड़, एक कुल्हाड़ी, एक भुजाली, एक बड़ा चाकू, आठ लोहे के पंच, एक स्टील की गुप्ती, एक हीरो मोटरसाइकिल तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।