मोराबादी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक भीखम मुंडा जी का आज पुण्यतिथि मनाया गया.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : 90 के दशक के रांची में करम टोली और मोरबादी क्षेत्रों में खेल का चौमुखी विकास करने वाले और मोराबादी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक भीखम मुंडा जी का आज इनका पुण्यतिथि मनाया गया। भीखम मुंडा खेल के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं, इनके द्वारा मोराबादी करम टोली एवं आसपास के क्षेत्रों में कई खिलाड़ी फुटबॉल बैडमिंटन आदि क्षेत्रों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा चुके हैं। आज उनकी याद में मोराबादी स्पोर्ट्स क्लब के पूर्व खिलाड़ी एवं मोरबादी एवं करमटोली क्षेत्र के खेल प्रेमी ने उनके खेल के क्षेत्र में प्रमुख योगदान के लिए याद किए। 

मोरबादी स्पोर्ट्स क्लब के पूर्व सीनियर खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों ने एक निर्णय लिया है कि आने वाले भविष्य में भीखम मुंडा जी गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन जल्द ही कराने का निर्णय लिया है। आज की शोक सभा में निम्नलिखित मोराबादी स्पोर्ट्स  क्लब के पूर्व खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे जिसमें कृष्णा खलखो, महावीर उराव, संतोष उरांव कृष्णा भगत, राजकुमार, शेखर मींस, बिमल तिर्की, राहुल सिंह, जितेंद्र कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow