Three new modern lifts have become operational at the Collectorate; citizens will now benefit from improved facilities with a total of eight lifts.

समाहरणालय में शुरू हुईं 3 नई आधुनिक लिफ्टें, अब कुल 8 लिफ्टों से मिलेगी नागरिकों को बेहतर सुविधा

Share
Link copied
Three new modern lifts have become operational at the Collectorate; citizens will now benefit from improved facilities with a total of eight lifts.
Three new modern lifts have become operational at the Collectorate; citizens will now benefit from improved facilities with a total of eight lifts.

रांची: समाहरणालय में आम नागरिकों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को समाहरणालय के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में तीन अतिरिक्त आधुनिक लिफ्टों का उद्घाटन किया। इनमें ब्लॉक-ए में दो और ब्लॉक-बी में एक लिफ्ट शामिल है। इसके साथ ही समाहरणालय परिसर में अब कुल 8 लिफ्टें संचालित हो रही हैं।

उपायुक्त ने कहा कि समाहरणालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। नई लिफ्टों के शुरू होने से ऊपरी मंजिलों पर स्थित कार्यालयों तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक आसान होगा। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।

नई लिफ्टों में अत्याधुनिक सेल्फ रेस्क्यू (Self Rescue) तकनीक लगाई गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में यह प्रणाली स्वतः सक्रिय होकर लिफ्ट को निकटतम मंजिल तक पहुंचाती है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

RKDF
Adv

समाहरणालय परिसर में पहले से ही बैठने और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब नई लिफ्टों के संचालन से नागरिकों को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक सेवाएं मिलेंगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लिफ्टों के नियमित रखरखाव, सुरक्षा मानकों के पालन और निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, आईटीडीए निदेशक मनीषा तिर्की, नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।