रांची में SIR कार्य में लापरवाही पर सख्ती, BLO और सुपरवाइजर पर होगी निलंबन व विभागीय कार्रवाई

रांची: रांची जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ (BLO) और बीएलओ सुपरवाइजरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट किया है कि SIR कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह कर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ निलंबन, विभागीय और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों (AERO) और संबंधित अधिकारियों को Enumeration Form के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर और BLO सुपरवाइजर, BLO की सक्रिय रूप से मदद करें।

जिले में अब तक 15,69,153 (58.67%) Enumeration Form का वितरण और 3,49,404 (13.06%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। फॉर्म वितरण में तमाड़ (79.74%) और सिल्ली (79.34%) सबसे आगे हैं, जबकि रांची (37.77%) और हटिया (39.26%) विधानसभा क्षेत्र अपेक्षाकृत पीछे हैं। वहीं डिजिटाइजेशन में सिल्ली (19.99%), तमाड़ (18.08%) और मांडर (18.72%) बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि रांची (4.96%) और हटिया (9.54%) में प्रगति धीमी है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 14 जुलाई 2026 को सभी बूथों पर BLO एवं BLO-2 की बैठक सह चुनावी पाठशाला आयोजित की जाए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि जिन्होंने Enumeration Form प्राप्त कर लिया है, वे उसे सही तरीके से भरकर जल्द से जल्द अपने BLO के पास जमा करें। विशेष रूप से रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अभियान में सक्रिय सहयोग करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।















