The body of missing Giridih youth Neeraj Hazra was recovered from a forest in Bihar; angry villagers blocked the road.

गिरिडीह के लापता युवक नीरज हाजरा का शव बिहार के जंगल से बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की

Share
Link copied
The body of missing Giridih youth Neeraj Hazra was recovered from a forest in Bihar; angry villagers blocked the road.
The body of missing Giridih youth Neeraj Hazra was recovered from a forest in Bihar; angry villagers blocked the road.

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा, जो बीते 4 जुलाई से लापता थे, उनका शव बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग जमुआ–पचंबा मुख्य मार्ग पर चितरडीह पहाड़ी के समीप एकत्र हुए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

RKDF
Adv

सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नीरज हाजरा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।