Major road accident averted in Chuttupalu Valley; trailer rams into two cars; traffic disrupted briefly.

चुट्टूपालु घाटी में बड़ा सड़क हादसा टला, ट्रेलर ने दो कारों को मारी टक्कर; कुछ देर बाधित रहा यातायात

Major road accident averted in Chuttupalu Valley; trailer rams into two cars; traffic disrupted briefly.
Major road accident averted in Chuttupalu Valley; trailer rams into two cars; traffic disrupted briefly.

रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चुट्टूपालु घाटी में शनिवार अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ट्रेलर ने खराब पड़े एलपीजी गैस से लदे टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, एलपीजी गैस से लदा टैंकर तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दो कारें उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

RKDF
Adv

दुर्घटना के कारण चुट्टूपालु घाटी में कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर संबंधित टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद खराब पड़े गैस टैंकर को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया और वाहनों का परिचालन फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सका। हादसे में किसी के हताहत नहीं होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।